वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महीनेभर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान की शुरुआत वाराणसी और गुजरात के वडनगर से होगी।
दोनों स्थानों से भाजपा की 10-10 टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना होंगी। ये टीमें करीब 1,500 किलोमीटर की यात्रा कर लोगों तक पहुंचेंगी। इस दौरान केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी।
वाराणसी प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र है, जबकि वडनगर उनका जन्मस्थान है। ऐसे में दोनों स्थानों से शुरू होने वाले इस अभियान को पार्टी ने खास महत्व दिया है।







