जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, इसलिए किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायत का संतोषजनक समाधान कराएं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी और इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता से आवश्यकतानुसार दूरभाष पर संपर्क कर समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करें तथा मौके पर जांच कराकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई