इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी में वाराणसी जोन में चंदौली अव्वल!
अभियान शिकंजा के तहत 29 जुलाई से 31 अगस्त तक वाराणसी जोन में 39 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें अकेले चंदौली पुलिस ने 17 इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार कर पहला स्थान हासिल किया।
गाजीपुर-5, जौनपुर-4, सोनभद्र-4, मिर्जापुर-3, भदोही-3 और आजमगढ़-3 गिरफ्तारियां।
हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, अपहरण, गैंगस्टर, गो-तस्करी और शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा।
ADG जोन नवीन अरोड़ा ने SP आकाश पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अलीनगर, मुगलसराय, धीना, सैयदराजा, चंदौली और इलिया पुलिस टीमों के प्रदर्शन की भी विशेष सराहना।
SP आकाश पटेल के नेतृत्व में चंदौली पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी—इनामिया हों या वांछित, पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप!







