गाजीपुर, 31 अगस्त 2026
पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में सोमवार को पुलिस लाइन गाजीपुर के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी रतन चंद्र तिवारी, उर्दू अनुवादक डॉ. मुहम्मद अहमद खां तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (फॉलवर) सिकरम राम शामिल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
सेवा विवरण के अनुसार, उप निरीक्षक अशोक कुमार ने 01 फरवरी 1989 को आरक्षी पद पर पुलिस बल में भर्ती होकर 37 वर्ष 6 माह 30 दिन सेवा की।
उप निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने 01 अप्रैल 1987 को आरक्षी पद पर भर्ती होकर 39 वर्ष 4 माह 30 दिन की सेवा दी।
मुख्य आरक्षी रतन चंद्र तिवारी ने 01 जनवरी 1987 को आरक्षी पद पर भर्ती होकर 39 वर्ष 7 माह 30 दिन सेवा की।इसी क्रम में उर्दू अनुवादक डॉ. मुहम्मद अहमद खां 18 जुलाई 1995 को उर्दू अनुवादक पद पर भर्ती हुए और उन्होंने 31 वर्ष 1 माह 13 दिन की सेवा प्रदान की।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (फॉलवर) सिकरम राम 07 दिसंबर 1995 को नियुक्त हुए और उन्होंने 30 वर्ष 8 माह 24 दिन पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दीं। सभी का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा।
समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।









Users Today : 11
Users This Year : 24785
Total Users : 37378
Views Today : 25
Total views : 73554