जनता दर्शन में CM योगी की संवेदनशीलता: अयोध्या से आई बीमार बहन को तुरंत लोहिया भेजा, भाई की आंखों से छलके आंसू

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में सोमवार को एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। अयोध्या से अपनी गंभीर बीमार बहन को लेकर पहुंचे एक भाई की गुहार पर सीएम योगी ने तुरंत एक्शन लिया और एंबुलेंस से महिला को लोहिया अस्पताल भेजकर इलाज शुरू कराया

 

मुख्यमंत्री की इस त्वरित पहल को देखकर जनता दर्शन में मौजूद अन्य फरियादी भी भावुक हो गए।

बहन की हालत देख भाई ने लगाई गुहार

अयोध्या निवासी श्याम सोनकर ने सीएम को बताया कि उनकी बहन बबिता गंभीर रूप से बीमार हैं। अयोध्या में इलाज के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण इलाज में दिक्कत आ रही थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास से ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर बबिता को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, गोमती नगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

‘पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा’

सीएम योगी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पैसे की कमी से इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को इलाज का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने और तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बहन के भर्ती होने की खबर मिलते ही श्याम सोनकर की आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने फोन पर सीएम योगी का आभार जताया।

मासूम से वात्सल्य का पल

जनता दर्शन में एक और भावुक पल तब आया जब एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ पहुंची। सीएम योगी ने पहले मां की समस्या सुनी, फिर बच्ची को दुलार कर चॉकलेट मंगाई। खुद रैपर खोलकर चॉकलेट दी तो बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह देख जनता दर्शन में मौजूद लोगों के चेहरे भी खिल उठे।

 

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई