थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अपहरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 30.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्त एवं अपहृता की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-249/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शिवम राजभर पुत्र भरत राजभर, निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 25.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पर तहरीर दी गई थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री, जो कक्षा 10 की छात्रा है, प्रतिदिन की भांति स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि अभियुक्त उपरोक्त उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार व अपहृता बरामद किया गया ।

बरामदगी का विवरण
अपहृता बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शिवम राजभर पुत्र भरत राजभर, निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र-18 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.प्रभारी निरीक्षक गोपाल कुशवाहा थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 दाराचन्द, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 आजाद सरोज, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 महेन्द्र कुमार, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. म0का0 ज्योति गुप्ता, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. म0का0 अनुश्री, थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई