वाराणसी में SOG-2 का फिर गठन,तेजतर्रार दरोगा पंकज सिंह चौहान को मिली कमान;अवैध धंधों पर कसेगा शिकंजा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

कमिश्नरेट वाराणसी में जुआ,सट्टा,देह व्यापार,अवैध हुक्का बार,मादक द्रव्यों की बिक्री सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर एस.ओ.जी.-2 का गठन किया गया है।इस विशेष टीम की कमान उप निरीक्षक पंकज सिंह चौहान को सौंपी गई है।

पुलिस विभाग की ओर से एस.ओ.जी.-2 को अवैध कार्यों पर विशेष निगरानी रखने और सूचना मिलने पर प्रभावी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। एस.ओ.जी.-2 के गठन के बाद अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संचालित होने वाले अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर और सख्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। जुआ-सट्टा के अड्डों,मादक पदार्थों की बिक्री,अवैध हुक्का बार तथा देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी।

खास बात यह है कि एस.ओ.जी.-2 की कमान तेजतर्रार माने जाने वाले उप निरीक्षक पंकज सिंह चौहान को मिलने के बाद पुलिस महकमे के साथ-साथ आम नागरिकों की भी निगाहें इस टीम की कार्यप्रणाली पर टिक गई हैं।लंबे समय से विभिन्न इलाकों में अवैध गतिविधियों को लेकर उठती शिकायतों के बीच नागरिकों को उम्मीद है कि नई टीम प्रभावी ढंग से कार्रवाई करते हुए ऐसे कारोबार पर लगाम लगाएगी।

पुलिस की चुनौती केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने की नहीं,बल्कि अवैध गतिविधियों के पीछे सक्रिय नेटवर्क और संरक्षण देने वालों तक पहुंचने की भी होगी। अब देखना होगा कि एस.ओ.जी.-2 अपने गठन के बाद कितनी तेजी से सक्रिय होती है और अवैध कारोबारियों के खिलाफ किस स्तर पर कार्रवाई करती है। फिलहाल टीम के गठन से यह संदेश जरूर गया है कि कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस अब विशेष निगरानी और सख्ती के मूड में है।

 

 

रिपोर्ट : जगदीश शुक्ला

 

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई