चन्दौली सकलडीहा,
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की निर्देश के बाद भी रक्षा बंधन पर भोजापुर और कुचमन रेलवे स्टेशन पर जाम से सुबह से लेकर शाम तक महिलायें कराहती रही। पुलिस की लाख कवायद के बाद भी जाम में लोग परेशान होकर पुलिस प्रशासन को कोसते रहे।
हर साल की तरह एक बार फिर रक्षा बंधन के पर्व पर सुबह से लेकर शाम तक भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर दोनों साइड वाहनों की लम्बी कतार लग गया। रेलवे गेट खुलते ही वाहनों के आने जाने से जाम की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण सकलडीहा चंदौली और भोजापुर नईबाजार मार्ग पर वाहनों की कतार लग गयी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और पैंथर पुलिस देर शाम तक जाम छुड़ाने में पसीना बहाते रहे। जबकि पूर्व में श्रावण माह में कॉलेश्वर मंदिर निरीक्षण के दौरान एसपी ने रक्षा बंधन पर जाम की समस्या से अवगत कराया था। जिसे लेकर एसपी ने स्थानीय
पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के लोग दोपहर जाम की समस्या को लेकर अनजान बने रहे। काफी देर बाद पुलिस प्रशासन के पहुंचने से जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली।
इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि क्रासिंग पर गेट बंद होने और खुलने पर जाम की समस्या दूर कराने में पुलिस जुटी रही।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







