बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अंकित को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौत होने तक गोलियां बरसाते रहे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अंकित को करीब 14 गोलियां मारी गईं। घटनास्थल से 18 कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है। वारदात में विदेशी पिस्टल के इस्तेमाल की भी जानकारी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्याकांड के पीछे की वजह व आरोपियों की पहचान की जा रही है।







