VARANASI रामनगर की एक ऐसी बेटी जिसने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को पूरा किया है। नाम है – स्नेहा श्रीवास्तव। स्नेहा ने हाल ही में IB Fashion Runway Week का खिताब अपने नाम किया है और पूरे रामनगर का नाम रोशन किया है। कहानी शुरू होती है 2017 से। जब स्नेहा ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन जैसा कि अक्सर होता है, परिवार इस फैसले से राजी नहीं था। समाज के तानों, परिवार के दबाव के बीच स्नेहा का संघर्ष जारी रहा। फिर शादी हो गई। लगा शायद अब सपने खत्म। ससुराल वाले भी मॉडलिंग के खिलाफ थे। लेकिन कहते हैं ना, अगर पति का साथ और प्यार हो तो एक औरत क्या कुछ नहीं कर सकती। स्नेहा की कहानी इसका जीता जागता सबूत है। पति के सपोर्ट ने स्नेहा को फिर से उड़ान दी और आज वो IB Fashion Runway Week की विनर बन गई है







