गोरखपुर
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह गुरुवार को गोरखपुर पहुंच गए हैं। वह भरोहिया ब्लॉक के अंतर्गत माथाबारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह पहली बार होगा जब गोरखपुर के किसी दूरस्थ गांव में वायु सेना प्रमुख का आगमन हो रहा है। यह भ्रमण अपने आप में एक विशेष और ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है।
ग्रामीणों और युवाओं से सीधा संवाद
इस दौरान एयर चीफ मार्शल ग्रामीणों, विद्यार्थियों और युवाओं से सीधी बातचीत करेंगे। वह उनके जीवन, जरूरतों, आकांक्षाओं और चुनौतियों के बारे में जानेंगे।
भ्रमण के दौरान वायु सेना प्रमुख रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान और सरस्वती गुरुकुल का भी दौरा करेंगे। यहां वे विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद करेंगे तथा बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
वे स्थानीय युवाओं से भी बातचीत कर उनकी आकांक्षाओं और उनके सामने मौजूद अवसरों एवं चुनौतियों को समझेंगे तथा उन्हें अपनी प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत भी मौजूद रहेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, यह दौरा इस बात का संदेश देगा कि देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सशस्त्र बल समाज के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं और यह ग्रामीण बच्चों व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 19
Total views : 73327