मीरजापुर
जनपद में गंगा के जलस्तर में गिरावट का दौर जारी है। केन्द्रीय जल आयोग (CWC) के ओझला ब्रिज गेज साइट पर आज सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 73.680 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 12 घंटों में जलस्तर में कुल 37 सेंटीमीटर की कमी आई है। वर्तमान में जलस्तर 3.083 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है।
ओझला पुल पर गंगा का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरा स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है, जबकि यहां का सर्वाधिक उच्च बाढ़ स्तर (H.F.L.) 80.340 मीटर है।
इस हिसाब से गंगा अभी चेतावनी स्तर से 3.04 मीटर और खतरा स्तर से 4.04 मीटर नीचे बह रही है।जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे होने से प्रशासन और तटीय इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 4
Total views : 73312