लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बीच हजरतगंज पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर रास्ते में गिरे एक व्यक्ति के मोबाइल फोन को बरामद कर सकुशल उसके मालिक को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे नई सदर कैंट, लखनऊ निवासी विशाल साहनी ऑटो रिक्शा से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अटल चौराहे के पास उनका मोबाइल फोन गिर गया। मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलते ही विशाल परेशान हो गए और बारिश के बीच उसकी तलाश में जुट गए।
मामले की जानकारी मिलते ही सचिवालय चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बागेश कुमार शर्मा और चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामकेश ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। भारी बारिश और अत्यधिक यातायात के बावजूद पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल की तलाश तेज कर दी।
पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया। इसके बाद मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक विशाल साहनी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर विशाल साहनी ने हजरतगंज पुलिस और हेड कांस्टेबल रामकेश का आभार जताते हुए पुलिस टीम की जमकर सराहना की।
बारिश और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हजरतगंज पुलिस की यह तत्परता आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। पुलिस के इस प्रयास से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक भावना और मजबूत हुई।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438