चंदौली
चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील में तैनात पूर्ति निरीक्षक चहनिया द्वारा निष्पक्ष धारा के संपादक धनंजय ओझा के खिलाफ लगाए गए आरोप और दर्ज मुकदमे को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है।
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर संपादक धनंजय ओझा के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने चंदौली पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के दौरान निष्पक्ष धारा के वाराणसी मंडल ब्यूरो चंद्रभान सिंह, तुफानी जौनपुर ब्यूरो, विद्याभूषण सिंह, बलिया ब्यूरो डी. प्रसाद, देवरिया ब्यूरो ओमप्रकाश विश्वकर्मा, आजमगढ़ ब्यूरो वेदप्रकाश मौर्या सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि सम्पादक द्वारा समाचार के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के दौरान उत्पन्न हुए विवाद को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा कराया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों और सम्पादक को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अब पत्रकारों को पुलिस जांच के निष्पक्ष परिणाम का इंतजार है।








