जौनपुर
जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने संभव अभियान-6.0 की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पोषण और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने एसएएम बच्चों के शत-प्रतिशत गृह भ्रमण तथा ई-कवच पोर्टल पर फॉलोअप की जानकारी 31 अगस्त तक अपडेट कराने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को 15 दिनों में पूरा कराने और पुराने केंद्रों में आवश्यक मरम्मत कराने को भी कहा।
बक्शा में अभियान की खराब प्रगति पर संबंधित सीडीपीओ तथा केराकत से पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की भर्ती न होने पर सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में भी लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया।
डीएम की सख्ती का संदेश साफ है। सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों तक नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों और माताओं तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। जिला प्रशासन की यह सक्रियता जनता के बीच प्रशासन के प्रति भरोसा और सम्मान बढ़ाने वाली पहल मानी जा रही है।










Users Today : 6
Users This Year : 24685
Total Users : 37278
Views Today : 8
Total views : 73316