वाराणसी
साइबर क्राइम सेल और थाना चेतगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कमीशन का लालच देकर लोगों के नाम पर फर्म खुलवाकर बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और बेटिंग एप में करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना रोहतास सासाराम बिहार निवासी नीतीश कुमार पाण्डेय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में आरोपियों से जुड़े 41 बैंक खातों पर 143 NCRP शिकायतें मिलीं, जिनमें करीब 116.86 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपी XePay APK के जरिए SMS Forwarding सक्रिय कर OTP हासिल कर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाते थे। पुलिस ने 7 मोबाइल, लैपटॉप, 19 चेकबुक, 40 डेबिट कार्ड, 48 QR स्कैनर समेत दो वाहन बरामद किए हैं।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 10
Total views : 73318