दिनांक 23.08.2026 को उ0नि0 विकास कुमार मौर्या, थानाध्यक्ष कपसेठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी म0उ0नि0 मेघा सोलंकी की अगुवाई में थाना कपसेठी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कालिका धाम मंदिर क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं की ओर अश्लील इशारे कर रहा था तथा अश्लील बातें बोल रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसका नाम-पता पूछा गया, जिस पर उसने अपना नाम राजू यादव पुत्र जिलाजीत यादव, निवासी ग्राम मईसोनहर, थाना भदोही, जनपद भदोही, उम्र लगभग 31 वर्ष बताया।
उक्त व्यक्ति को उसके कृत्य से अवगत कराते हुए धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत मौके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 125/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
राजू यादव पुत्र जिलाजीत यादव, निवासी ग्राम मईसोनहर, थाना भदोही, जनपद भदोही, उम्र लगभग 31 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
म0उ0नि0 मेघा सोलंकी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 करुणा सागर तिवारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
म0रि0का0 ज्योतिका, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315