चंदौली,कंदवा
क्षेत्र के कंजेहरा गांव मे बना सामुदायिक शौचालय शो पीस बनकर रह गया है।स्थानीय प्रधान सचिव व ब्लाक स्तर पर सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन खोलने को लेकर ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाया लेकिन नतीजा सिफर रहा अंततः शुक्रवार को प्रदर्शन कर रोष का इजहार करते हुए चेताया गया कि यदि समस्या का यहां समाधान नहीं हुआ तो बडा आंदोलन किया जाएगा।
कंजेहरा मे 2021-22 मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ।आरोप है कि यहां सामुदायिक शौचालय सुबह शाम खुलता नही है जिससे लोगों को शौच की सुविधा नहीं मिल पाती है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यहां रखरखाव के लिए केयर टेकर की तैनाती है। हर माह रखरखाव व मरम्मत के नाम पर नौ हजार शासन का धन भी खर्च हो रहा है लेकिन वह ग्राम प्रधान सचिव व टेकर के बीच बंदरबांट हो जा रहा है।
यहां शौचालय निर्माण के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन कर व्यवस्था संचालन के लिए अधिकारियों को जगाने का कार्य किया जा रहा है ऐसा ग्रामीणों का कहना था।
प्रदर्शन मे मुख्य रुप से चंद्रमा,माहेश्वर,नरेश,भोला,निशा, शशिकला सहित अन्य मौजूद रहे।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311