साहित्य संत धाम घाट पर गंगा का पानी पहुंचने से दो अर्चक द्वारा किया आरती
चुनार बालू घाट किला मोड़ स्थित साहित्य संत धाम घाट पर गंगा का पानी बढ़ने से मां गंगा आरती का स्थान बदलना पड़ा और घाट पर जगह कम होने से चार चौकी के स्थान पर मात्र दो चौकी पर दो अर्चक द्वारा मां गंगा का आरती किया गया। मोक्ष दायिनी मां गंगा के आरती दर्शन पूजन और आशीर्वाद के लिए नगर के लोग मौजूद रहे।







