मीरजापुर
थाना लालगंज पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर साइकिल बरामद की है। वादी नन्हकू सिंह पुत्र ददई सिंह निवासी भिटहा ने दिनांक 20.08.2026 को घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने की तहरीर दी थी, जिस पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0- 316/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक लालगंज की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 21.08.2026 को उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय टीम ने अभियुक्त करन वर्मा पुत्र लल्लन वर्मा निवासी रसौली थाना जिगना को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।







