दिनांक 21.08.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड, वाराणसी द्वारा निर्गत वारंट से संबंधित वारण्टी शशि पाल पुत्र रामनाथ, निवासी टिकरीखुर्द, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी को उसके घर ग्राम टिकरीखुर्द से हिरासत पुलिस में लिया गया।
उक्त वारण्टी के विरुद्ध थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0 108/2024, धारा 363/376 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत है। वारण्टी को थाना बड़ागाँव लाकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरण
1.शशि पाल पुत्र रामनाथ, निवासी टिकरीखुर्द, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष।
पूछताछ का विवरण
वारण्टी शशि पाल पुत्र रामनाथ से पूछताछ करने पर अपना बयान जरिये अधिवक्ता न्यायालय में देना बताया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 कौशलेन्द्र धर दूबे थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।







