चन्दौली सकलडीहा
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मामला श्रीमान न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय जनपद चन्दौली का है, जहाँ प्रकीर्ण वाद सं0-325/2024 (सोनी देवी बनाम अनिल राय) अन्तर्गत धारा 128 CrPC में अभियुक्त अनिल राय पुत्र रामअवध राय निवासी ग्राम जमुरना, थाना सकलडीहा को ₹4,08,000/- (चार लाख आठ हजार रुपये) माननीय न्यायालय में जमा करने का आदेश दिया गया था। धनराशि जमा न करने पर न्यायालय द्वारा वसूली वारंट जारी किया गया था।
सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.08.2026 को वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311