चन्दौली सकलडीहा,
बीते दिनों ब्लॉक में कार्यरत 53 वर्षीय रमेश चौधरी मनरेगा सेल में कंप्यूटर ऑपरेटर का ह़दय गति रूक जाने से निधन होगया था। घटना को लेकर ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी सहित प्रधान संघ मर्माहत है।
गुरूवार को विकास खंड की ओर से सवा दो लाख की आर्थिक सहायतता ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बेटे को दिया गया। अधिकारियों ने हर संभव सहयोग का भरोशा दिया।
ब्लॉक में कार्यरत 53 वर्षीय रमेश चौधरी मनरेगा सेल में कंप्यूटर ऑपरेटर दिन रात मेहनत करके मनरेगा कार्य में लगातार विकास खंड को आगे रखा। अचानक निधन हो जाने पर ब्लॉक के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि मर्माहत थे। मृतक रमेश चौधरी के परिवार में एक पुत्र आयुष चौधरी और दो पुत्रियां श्रेया चौधरी व विधि चौधरी हैं।
ये सभी अविवाहित हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। रमेश ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। और उनके निधन से परिवार गहरे सदमे में है। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के पहल पर सभी ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधियों ने मिलकर गुरुवार को सवा दो लाख रूपये की सहायता प्रदान किया।
बलॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि रमेश का जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ब्लॉक के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने मधुर और मिलनसार व्यवहार तथा ईमानदारी व मेहनत से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रशंसा की।
इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, लेखाकार विजय शंकर अकेला, दिलीप सिंह टुनटुन, अमित सिंह, जेपी चौहान, सौरभ सिंह छोटू, भावेश त्रिपाठी, सुनील सिंह ,नवनीत सिंह,बीरेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311