मीरजापुर
केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सदर के ग्राम भटेवरा व कठवया गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने गांव में जाकर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया तथा ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी।
उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव राहत के लिए उपस्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र सिंह को आपदा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रदान की गयी जमीनी सुविधाओं के बारे में केंद्रीय मंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवागमन हेतु नाव की व्यवस्था सहित पानी निकलने के बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फसलों का सर्वे कराकर क्षति हुई फसलों का उचित मुआवजा प्रदान कराने उपस्थित अधिकारी को दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को आवश्यकतानुसार शुद्ध पेयजल, राशन, आवश्यक दवाइयां उपलब्धता तथा मेडिकल टीम की तैनाती के भी निर्देश दिए।
केन्द्रीय मंत्री द्वारा विजयपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अशफाक खान बाबू के दो पूर्व डूबने पर घटना प्रकाश में आने पर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके परिवार आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद मुहैया कराया जाएगा।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 10
Total views : 73318