वाराणसी
चोलापुर थाना क्षेत्र के बदला नियार निवासी रेनू पत्नी परदेसी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि उनकी 12 वर्षीय बेटी लहरतारा स्थित आधार सेंटर से अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी।
लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान ने हेड कांस्टेबल मिथलेश शाह के साथ आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए बच्ची की तलाश तेज कर दी। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते करीब एक घंटे के अंदर बच्ची को बौलिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि बच्ची रास्ता भटकने के कारण लहरतारा से बौलिया पहुंच गई थी। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी चिंता टल गई और बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 19
Total views : 73327