भारत और बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अतीत को भूलना नहीं चाहिए, लेकिन उसमें अटके रहना भी सही नहीं है.
भारत बांग्लादेश की चिंताओं को समझता है और दोनों देशों के बीच लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेंद्र मोदी और तारिक रहमान की मुलाकात के बाद आगे बढ़ने का रास्ता खुलेगा







