गोरखपुर
नाबालिग से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चिलुआताल थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 648/2026 से संबंधित आरोपी राकेश कुमार पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम खुटवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया गया कि मामले में नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम खुटवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ितों को आवश्यक कानूनी संरक्षण और सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाती है।







