चंन्दौली बबुरी मुगलसराय चकिया मार्ग चोर मरवा छलका के पास सवारीयों से भरी बस नियंत्रित होकर पलटने से बाल बाल बचे यात्री मार्ग पर हाहाकार चोर मरवा में सड़क पर लगा है 3 दिन से 3 फीट पानी पूरे इलाके में जनजीवन अस्त- व्यस्त लगातार वर्षा के चलते न केवल मुख्य सड़क बल्कि आसपास के कई गांव भी जलजमाव की चपेट में आ चुके हैं, जिससे घरों में पानी घुसने की स्थिति बन गई है और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है,
जिसके चलते चकिया-मुगलसराय मार्ग पर स्थित चोर मरवा इलाका पिछले तीन दिनों से भीषण जलजमाव की चपेट में है। मुख्य मार्ग पर लगभग 2 से 3 फीट तक पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। मुख्य सड़क पर पानी भरने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद पड़ गए हैं,








