चन्दौली– आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गोतस्करी व गोतस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर(IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.10.2025 को थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर बिहारी हाण्डी मटन के सामने से एक टाटा मैजिक वाहन संख्या UP 67 BT 3141 से कुल 04 राशि गोवंश गाय की बरामदगी करते हुए 01 गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित पुत्र चन्द्रभान निवासी वीसूपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष के रुप मे हुई है। बरामदगी व गिरप्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 301/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि गोवंशो को चौबेपुर जनपद वाराणसी से लादकर चंदौली के रास्ते बिहार होते पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। जहां गोवध के लिए गोवंशो को बेचकर काफी अच्छा पैसा कमाते है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-1.अमित पुत्र चन्द्रभान निवासी वीसूपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष







