इस अवसर पर षोडशोपचार विधि से माता गंगा का पूजन व दुग्धाभिषेक करके पियरी चढाई गई। अंत में आरती के साथ व प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का इतिश्री हुआ। सनातन धर्म रक्षार्थ व ब्राह्मणों के कल्याण व विश्व की मंगल कामना के उद्देश्य से आयोजित
इस कार्यक्रम में जोशी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष जगदीश पांडेय, अमित पांडेय, धर्म पांडेय, राम आसरे पांडेय, प्रतीक पांडेय, सन्तोष पांडेय, सूरज पांडेय काशी तीर्थ पुरोहित सभा के मीडिया प्रभारी संदीप त्रिपाठी (लव जी ) समेत पंडा समाज के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।








