चन्दौली
चन्दौली सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को निपुण भारत मिशन सहित विभिन्न 17 बिंदूओं पर वरिष्ठ डायट प्रवक्ता विश्व दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी बीईओ,डायट प्रववक्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान सभी को समय से शिक्षा के सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
समीक्षा बैठक में वरिष्ठ डायट प्रवक्ता विश्व दीपक त्रिपाठी ने राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार वार्षिक कैलेंडर का अनुपालन,पाठय पुस्तकों में उल्लेखित पाठयक्रम का मासिक विभाजन,सयम सारणी का प्रयोग,संदर्शिका गणित भाषा, शिक्षक डायटरी एवं हैंडबुक तथा प्रिंटरिच सामाग्री पर चर्चा किया गया। टीएलएम तथा गणित विज्ञान की कक्षा कक्ष में प्रयोग की स्थिती की जानकारी लिया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता ने सौ प्रतिशत विद्यालयों में शिक्षण अधिगम सामाग्री के उपयोग के बारे में जानकारी लिया।
एआरपी,एसआरजी,डायट मेंटर्स द्वारा सर्पोटिंव सुपरविजन की स्थिती की गहनाता से पूछताछ किया। उन्होंने शिक्षकों द्वारा दीक्षा ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी लिया। पाठ्यपुस्तक और कार्यपुस्तिका के वितरण के बारे में भी सभी बीईओ से जानकारी लिया।पीएम श्री विद्यालयों की सभी आयामों पर विषेष रिपोर्ट,केजीबीवी निर्माण कार्य की प्रगति एवं हैंडओवर के बारे में जानकारी लिया।
अंत में शारदा कार्यक्रम के अर्न्तगत परिवार का सर्वेक्षण,एफएलएन प्रशिक्षण,निपुण ऐप आंकलन,ईसीसीई एजुकेटर चयन,नवाचार कार्य एवं आगामी माह होने वाली कार्ययोजना के बारेमें जानकारी लिया।







