भदोही
सड़क पर शांति और कानून का राज कायम रखने के लिए पुलिस की सतर्कता का एक और प्रमाण सामने आया है। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना औराई पुलिस व स्वाट टीम ने पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
11/12 जुलाई की मध्य रात्रि माधोसिंह, खमरिया रोड स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अंशु बरनवाल के यहां छत की जाली तोड़कर दो अज्ञात बदमाशों ने ₹4,80,000 नकद चोरी कर लिए थे।सीसीटीवी में दोनों मुंह बांधकर चोरी करते दिख रहे थे। इस संबंध में मु0अ0सं0 304/26 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस थाना औराई में अभियोग पंजीकृत था।
25 जुलाई को समय 00:10 बजे थाना औराई पुलिस टीम द्वारा माधो सिंह रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम को देखकर दोनों अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्तों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान पुत्र बाबू, निवासी 60 फुटा रोड, समर गार्डेन कालोनी,थाना लिसाडीगेट, जनपद मेरठ तथा शाकिर उर्फ अण्डा पुत्र यासीन,निवासी दरबार मोहल्ला, कस्बा लावड, थाना इंचौली, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। दोनों अंतर्जनपदीय शातिर चोर हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 4.84 ग्राम हेरोइन, 03 अदद मोबाइल फोन व चोरी की शेष नकदी ₹3600/- बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे हेरोइन के नशे के आदी हैं। चोरी के ₹4.80 लाख में से ₹20,000 से कार किराये पर ली, ₹33,000 की हेरोइन खरीदी, ₹10,000 खाने-पीने में खर्च किए और शेष रकम ऐशो-आराम में उड़ा दी। आज भी वे किसी अन्य चोरी की फिराक में थे।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना औराई में मु0अ0सं0- 323/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
इमरान पर 05 व शाकिर उर्फ अण्डा पर 10 अभियोग विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं। अन्य संलिप्तता की जांच की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उ0नि0 अजय कुमार ओझा व टीम,
निरीक्षक अपराध शेतांषु शेखर पंकज व टीम
उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस व टीम शामिल रही l







