मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर इलाके में गुरुवार को एक अज्ञात किन्नर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पड़री थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326