चहनिया
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस व ANTF वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अंग्रेजी शराब की दुकान से 50 मीटर आगे (ग्राम टाण्डाकला) से 253 ग्राम अवैध हेरोइन की बरामदगी करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 210/2026 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
थाना बलुआ पुलिस व ANTF वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अंग्रेजी शराब की दुकान से बाये मोड़ पर करीब 50 मीटर आगे ग्राम टाण्डाकला के पास से तस्कर को पकड़ा गया। पकड़े जाने पर अभियुक्त पुलिस को भ्रमित करने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगा, परंतु पुलिस टीम द्वारा संयमित व्यवहार करते हुए नियमानुसार नायब तहसीलदार (मजिस्ट्रेट) दिनेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में अभियुक्त की तलाशी ली गई।
अभियुक्त के पहने हुए हाफ पैंट की कमर (इलास्टिक) में खोसी हुई काली पॉलिथीन से कुल 253 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कैथी (बनारस) से माल लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार तौलकर आपूर्ति करता था।
• बरामद अवैध हेरोइन 253 ग्राम (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹31.62 लाख रुपये है







