मीरजापुर
शासन के निर्देशानुसार जनपद में ’भूजल सप्ताह’ के अंतर्गत ‘जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ अभियान का समापन को जनजागरूकता रैली के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने विकास भवन, से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में जल संरक्षण का संदेश देते हुए ‘जल है तो कल है’, ‘जल ही जीवन है’ तथा ‘जल संरक्षण करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को भूजल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में सहायक अभियंता महेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता विजय कुमार, उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार यादव, बृजेश कुमार, सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











Users Today : 50
Users This Year : 24824
Total Users : 37417
Views Today : 88
Total views : 73617