मीरजापुर
बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर में बुधवार को भूजल विभाग के सौजन्य से भूजल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 50 बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने चार्ट पेपर पर चित्र बनाकर वर्तमान समय की सबसे ज्वलंत समस्या जल संरक्षण को लेकर अपने भाव व्यक्त किए और समाज को जल बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने भूजल विभाग से आए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 23 जुलाई 2026 को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान शर्मिला सिंह, मोहम्मद परवेज, संतोष कुमार, धीरज केसरवानी, अनिल कुमार यादव, संगीता शर्मा सहित विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।








