बागपत,
नगर स्थित प्राचीन शालीग्राम मंदिर में माता पार्वती जन्मोत्सव एवं अष्टमी के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुरेंद्र लाल शर्मा एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सक डॉ अनिल शर्मा के सौजन्य से आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हर्ष शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना कर किया। पूजा के दौरान भक्तों ने माता रानी के जयकारों से पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
डॉ अनिल शर्मा ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, व्यवस्था और सेवा भावना की सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर डॉ सुनील, डॉ वीरेंद्र, विराट, हर्ष, सोनिया, पूनम, कृष्णपाल, धर्मेंद्र उर्फ सोनू, सभासद मोंटी चौहान, अंशुधर भारद्वाज, मनीष गर्ग, सचिन गर्ग, अवधेश, गौतम, बादल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।









Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540