मीरजापुर
चुनार विकास खंड स्थित ग्राम सभा बंगला देवरिया में केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और मनरेगा योजना के तहत 33.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन एवं कॉमन सर्विस सेंटर का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि गांव के विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल के मार्गदर्शन में मीरजापुर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अवस्थापना के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं। प्रदेश सरकार ग्राम सभाओं को शहरों के समान विकसित करने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि यह पंचायत भवन ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के साथ-साथ बैठक एवं अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पंचायत भवन के निर्माण हेतु जमीन दान करने वाले प्रेम नारायण सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पौधारी देवी, अनिल पटेल, दुर्गेश पटेल, राजेंद्र पटेल, अरुणेश पटेल, धनंजय सिंह, कमलेश सिंह, विकास पटेल, भगवानदास प्रजापति, सिद्धार्थ सिंह उर्फ मिक्की, शेरू पटेल, गौरव पटेल, शीतला प्रसाद पटेल, मनीष पटेल, दासू विश्वकर्मा,
आर्यन मौर्य, नरेश पटेल, सुमन प्रजापति सहित ग्राम पंचायत अधिकारी हरिशंकर पांडे, ग्राम सचिव बबलू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540