मीरजापुर
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार और NEET सहित 93 परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी मीरजापुर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विशाल प्रदर्शन किया।
पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिलाध्यक्ष प्रो. बी. सिंह के नेतृत्व में सिटी क्लब मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक “न्याय दो पदयात्रा” निकाली गई। कलेक्ट्रेट पर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने पर “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगे और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त) ने धरना स्थल पर आकर राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन लिया।

1. NEET पेपर लीक के दोषी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
2. 2. जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक जी के साथ हुए पुलिसिया दुर्व्यवहार पर कार्रवाई।
2. 3. पेपर लीक से पीड़ित 21 छात्र-छात्राओं को न्याय और श्रद्धांजलि।
3. 4. छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर दमन बंद हो।
सुनील कुमार पांडे एडवोकेट, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पेपर लीक के जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रधानमंत्री बचा रहे हैं। उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए।

प्रो. बी. सिंह, जिलाध्यक्ष, आप मीरजापुर ने कहा कि सोनम वांगचुक 21 दिनों से युवाओं की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार बात करने के बजाय छात्रों पर पुलिसिया जुल्म कर रही है। अरुण कुमार मिश्रा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संगठन मीरजापुर ने बताया केंद्र सरकार पुलिस के डंडे के बल पर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है,
जिसे मीरजापुर का आम जन सफल नहीं होने देगा।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू, जिला महासचिव संतोष कुमार पांडे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीरा देवी पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540