बलिया
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित नीट पेपर लीक पर रोक लगाने, शिक्षा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर सुदृढ़ करने, अपने संवैधानिक दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने में अक्षम केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को पद से हटाये जाने/इस्तिफा देने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नेहा बोरा सहित तमाम छात्र नौजवान दिल्ली जंतर-मंतर पर अनशन/आन्दोलनरत हंै
जिनके समर्थन में 18 जुलाई 2026 को ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में भ्रष्टाचार मुक्त भारत-रोगजार युक्त भारत के नारे के साथ बलिया कलेक्ट्रेट में जुलुस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल प्रभाव से हटाने/इस्तिफा लेने व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं सहित नीट परीक्षा पेपर लीक पर पूर्ण रूप से रोक लगाने तथा शिक्षा परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार कर सुदृढ़ करने की मांग से सम्बन्धित राष्ट्रपति जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
इस अवसर पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज(आईपीएस) के राष्ट्रीय महासचिव मनोज शाह ने कहा कि वर्तमान केन्द्र की भाजपा सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए लोकतांत्रिक आन्दोलनों का गला घोटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार देश के छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिड़वाड़ करने का काम कर रही! हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाले प्रधान मंत्री जी आज पेपर लीक मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं!
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुग पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर थे लेकिन भाजपा सरकार ने सार्थक पहलकदमी उठाते हुए वार्ता करना तक उचित नहीं समझा और ज्यादा स्वास्थ्य गिरने के कारण अंततः पुलिस बल के द्वारा सोनम वांगचुक को हास्पिटल पहुॅचाना पड़ा।
आन्दोलनकारियों द्वारा 20 जुलाई को संसद मार्च में ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज(आईपीएस) के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इस दौरान अरविन्द गोंडनाना ने संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत-रोजगार युक्त भारत के लिए आज की युवा पीढ़ी को एक दूसरे का साथ देते हुए राष्ट्रव्यापी संगठित संघर्ष जनआन्दोलन तेज करने की आवश्यकता है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, आगसा के जिला संयोजक बिट्टु कुमार, लालचन्द शाह, बच्चालाल गोंड, अरविन्द गोंड, कमलेश शाह, मिथिलेश पासवान, रंजीत गोंड निहाल, संजय गोंड, हरिशंकर गोंड सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 10
Total views : 73539