वाराणसी
वाराणसी कैंट विधानसभा में आयोजित होने वाले आगामी बूथ अध्यक्ष अभिनंदन सम्मेलन की तैयारियों के क्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार को रामनगर स्थित श्याम उपवन में रामनगर मंडल के 63 बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ के पालक, पूर्व पदाधिकारियों तथा वर्तमान पदाधिकारियों की जानकारी के साथ सम्मेलन में उपस्थित होंगे। मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन में दायित्व निभाने वाले कार्यकर्ताओं का विवरण भी संकलित किया जाएगा, ताकि उनके योगदान का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया जा सके।
विधायक ने बताया कि आगामी सम्मेलन में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
बैठक में महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, रामनगर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडे, रितेश पाल, अनिरुद्ध कनौजिया, जय सिंह चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







