चन्दौली कंदवा
बरहनी तिराहे पर शुक्रवार को दो बाइकों की भिडंत मे दो लोग घायल हो गए घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।
जानकारी के अनुसार रमाकांत 20 वर्ष निवासी बरहन अपने पिता रामचंद्र 55 वर्ष को लेकर अपने गांव जा रहा था वह ज्योंही तिराहा पर चढा तभी अमडा की तरफ से आ रहे घोसवां निवासी दूसरे बाइक सवार विकास 26 वर्ष की बाइक से टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद दोनों बाइक चालक सहित सवार मार्ग पर गिरकर गए इस दौरान दोनों बाइक पर सवार रामचंद्र व हृदय सिंह को चोटें आयी।
मौके पर भीड जमा हो गयी राहगीरों द्वारा घायल रामचंद्रन को को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी भेजवाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यह तो गनीमत रहा कि घटना के समय मार्ग पर दोनों तरफ से कोई बडा वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा यहां किसी बडी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। लोगों ने बताया कि यहां तिराहा पर चढाई होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459