चंन्दौली
चंन्दौली बबुरी नगर में बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ जी की 3 दिवसीय रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा का उद्घाटन चकिया के विधायक कैलाश खरवार जी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर एवं रथ खींचकर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के सुनील सेठ जी के नेतृत्व में निकाली गई इस भव्य यात्रा में ग्राम प्रधान बसंत गुप्ता, समाजसेवी मोती केशरी, शशि प्रकाश गांधी, सोनू केशरी, महेंद्र सेठ, अशोक जायसवाल सहित सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ पूरा बबुरी नगर भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा से क्षेत्र में भाईचारे और आस्था का संदेश जाता है। उन्होंने आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
3 दिवसीय इस यात्रा में प्रतिदिन भंडारा, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यात्रा के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।







