गाज़ीपुर
जनपद गाज़ीपुर पुलिस के लिए गुरुवार का दिन गर्व और खुशी लेकर आया। पुलिस सेवा में कार्यरत 15 आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक (दरोगा) पद पर होने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सभी का मिष्ठान खिलाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने चयनित सभी पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी नवचयनित उपनिरीक्षकों को नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

उपनिरीक्षक पद पर चयनित आरक्षियों के नाम इस प्रकार हैं—
1 खुशी पांडेय
2 कुमारी अभिलाषा आर्या
3 गुड़िया
4 आदित्य तिवारी
5 उग्रसेन कुमार
6 मो. कासिम
7 अमन पांडेय
8 मुकेश कुमार
9 यशराज सिंह
10 अंकित गौतम
11 सुमित कुमार
12 अविनाश
13 श्रीश कुमार यादव
14 सक्षम मौर्य
15 अजीत कुमार
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने चयनित उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पुलिस सेवा की कामना की।








