चहनिया (चंदौली)
चहनियां कस्बा में मंगलवार की देर रात किराना दुकान में हुई अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर पीडीडीयु नगर से मोटरसाइकिल से घर आते समय भाई बहन की महेशपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल होने पर रात्रि में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी डाक्टर के उपलब्ध न रहने पर बुधवार को चहनियां कस्बा के सैकड़ों लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचकर रात्रि मैं ड्यूटी से गायब डाक्टर को हटाने के लिए जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन कर सीएमओ को बुलाने की मांग पर अड़ गये । कुछ देर बाद पहुंचे सीएमओ द्वारा कार्रवाही के आश्वशन पर कस्बा के लोग शांत हुए । चहनियां कस्बा में मंगलवार की देर रात में अजय गुप्ता के किराना के थोक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी । आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग मकान छोड़कर भाग गये ।
सुचना पर भारी संख्या में पुलिस जवानों संग पहुंचकर बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, व प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता ने घर के पीछे वाले गली में लोहे की सीढ़ी के सहारे उपरी मंजिल के छत पर चढ़कर किसी तरह से जलती आग के बीच से बच्चों महिलाओं व परिजनों को छत से नीचे सुरक्षित उतारा। साथ ही गैस सिलेंडर व ज्वलनशील पदार्थो को बाहर निकाल फेंका ।
थाना अध्यक्ष ने जेसीबी से दुकान का सातारा दीवाल को तुड़वाकर आसपास के लोगो द्वारा समरसेबल चालू कर पाइप से चौतरफा पानी का छिड़काव कर आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे थे कि वहीं अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंचकर पानी छिड़काव कर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखी लाखों रुपए की सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना पर पीडीडीयू नगर गये विजय गुप्ता को सूचना मिलने पर अपनी बहन रिंकी को लेकर आ रहे थे की महेशपुर गांव मे पुलिया के पास बिजलीं के खम्भे से टकरा कर भाई बहन गंभीर रूप से चोटिल हो गये । ग्रामीणों ने रात्रि में ही उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहा रात्रि में इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डा ,अनुराग यादव गायब मिलने पर परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया
लेकिन डाक्टर के नहीं पहुंचने पर घायल युवक की हालत बिगड़ते देख लोगों ने हंगामा कर हो हल्ला मचाने लगे वहीं गंभीर रूप से घायल विजय गुप्ता को मजबूरी में कस्बा के लोग एंबुलेंस द्वारा वाराणसी एवं प्राइवेट हास्पिटल ले गए। रात्रि में कस्वा में मची अफरा तफरी के बीच आक्रोशित व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कस्बावसियो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचकर हंगामा कर दिया ।
डाक्टर अनुराग यादव पर समय से ड्यूटी पर न आने अस्पताल में लापरवाही बरतने व मरीजों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने के लिए प्रदर्शन कर नारे बाजी करने लगे । सूचना पर पहुंचे सीएमओ चंदौली ने पीएचसी पर प्रभारी डा, संदीप कुमार से पूछताछ किया । वही कस्बावासियो से तीन दिन के अंदर डा अनुराग यादव पर कार्रवाही करने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था दूर करने के आश्वशन पर कस्बा के लोग शांत हुए ।







