भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी के पिता का निधन हो गया है। इस दुखद समाचार के बाद परिवार और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। पिता के निधन से आहत काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए संदेश में काजल राघवानी ने लिखा कि उनके पिता का जाना उनके जीवन की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि पिता द्वारा दिए गए संस्कार और उनकी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। अभिनेत्री ने ईश्वर से अपने पिता की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना भी की। पोस्ट सामने आने के बाद भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और प्रशंसकों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं।
काजल राघवानी की पोस्ट पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे समेत कई कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने भी दुख व्यक्त करते हुए परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की कामना की है। बता दें कि काजल राघवानी जल्द ही रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आने वाली हैं, जिसका प्रसारण आगामी दिनों में शुरू होना है।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443