करीब डेढ़ महीने से लापता महिला की तलाश कर रहे मायके वालों को उम्मीद थी कि वह किसी दिन मिल जाएगी, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही पति और उसके साथियों ने कर दी थी।
आरोप है कि हत्या के बाद शव को पहले घर के आंगन में बने गटर में छिपाया गया और कुछ दिन बाद श्मशान ले जाकर जला दिया गया, ताकि वारदात के सभी सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने इस मामले में पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला हत्या का राज
पुलिस के मुताबिक, रसूलपुर पट्टी निवासी राजवीर सिंह यादव ने अपनी बेटी सत्यवती यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सत्यवती की शादी करीब 16 वर्ष पहले बिसौली थाना क्षेत्र के सर्वा गांव निवासी जयसिंह यादव से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं।







