पत्रकार समाज कल्याण विकास सेवा समिति ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, जलालपुर में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर।

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और समाज को हरित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से पत्रकार समाज कल्याण विकास सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जलालपुर थाना क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधरोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार केवल समाचारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य ही नहीं करते, बल्कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वृक्षारोपण केवल एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। पत्रकार समाज कल्याण विकास सेवा समिति भविष्य में भी जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर चलाती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उन्हें संरक्षित करने की अपील की।

यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि पत्रकारिता केवल कलम तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्रहित के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। पत्रकार समाज कल्याण विकास सेवा समिति का यह प्रयास जनपद जौनपुर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

रिपोर्ट: सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।