चन्दौली डीडीयू नगर में काली माता मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान घटित हुई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में, श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने डांडी, पड़ाव स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार का हौसला बढ़ाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। अजय राय ने कहा कि यह घटना हृदय को झकझोर देने वाला और अत्यंत कष्टदायक है। एक गरीब मजदूर का रोज़ी-रोटी कमाते समय इस तरह प्रशासनिक लापरवाही या हादसे का शिकार हो जाना बेहद विचलित करने वाला है

सरकार से पुरजोर मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित एवं गरिमापूर्ण मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए आश्रित को सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाए।कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम वज्रपात व असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस दौरान वाराणसी प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता,

पूर्व शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता, आनंद शुक्ला, हीरालाल शर्मा, प्रदीप मिश्रा, दयाराम पटेल,नवीन पांडेय, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शाहिद तौसीफ, सैयद आले अब्बास, संतोष तिवारी, डा० सुल्तान खान, राम मूरत गुप्ता, रामानंद यादव, राज किशोर सिंह, निखिल राय,राकेश पाठक, गुफरान अली सहित जिले के कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438