100 चयनित अभ्यर्थियों को मिला जॉइन लेटर
डीडीयू नगर
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत सोमवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज रेवसा के प्रांगण में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
रोजगार मेले में कुल 13 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें नौकरी की तलाश में आए 350 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। साक्षात्कार और कौशल परीक्षा के बाद 100 अभ्यर्थी विभिन्न पदों के लिए चयनित किए गए।चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता और कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने जॉइन लेटर वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवा रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में आसानी से रोजगार पा सकते हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि आईटीआई समय-समय पर ऐसे रोजगार मेले आयोजित कर छात्रों को कंपनियों से सीधे जोड़ने का काम कर रही है।
इससे पास आउट छात्रों को प्लेसमेंट में काफी मदद मिल रही है। कार्यक्रम में तिलक कुमार, रवि, विवेक यादव, सुरेश गुप्ता, शालिनी गुप्ता सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437